चूरू: सरदारशहर में तेज बारिश से जलभराव, आवागमन हुआ ठप
Churu, Churu | Jun 24, 2026 सरदारशहर में मंगलवार शाम 7 बजे हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। मुख्य बाजार, शिव मार्केट, सब्जी मंडी, श्रीराम मंदिर क्षेत्र, सोमनाथ आश्रम, कच्चा बस स्टैंड और मीना गेस्ट हाउस के पास मुख्य सड़कों पर पानी भरने से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।