जैसलमेर: कांग्रेस एक मंच पर दिखेगी, पूर्व विधायक रूपाराम धन्दे से मिले हाथ और दिल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर
शनिवार की शाम करीब 6.15 मिनट कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मैंने वादा किया था कि जब जिला अध्यक्ष बनेगा तो कांग्रेस की गत बाजी को खत्म करूंगा अब से कांग्रेस एक मंच पर दिखेगी वहीं पूर्व विधायक रूपाराम धंधे से हाथ भी मिले और दिल भी मिले हैं कांग्रेस मजबूती के साथ जैसलमेर में काम करेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सभी चुनाव जीतेगी ।