रामपुर: रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर DM ने अधिकारियों संग राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की
Rampur, Rampur | Aug 18, 2024 जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को समय से अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करने के लिए निर्देशित किया।