दरभंगा: नाबालिग लड़की बरामद, अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में प्रेमी भी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई कांड संख्या 113/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 के तहत की गई, जिसमें BNS 2023 की धारा 137(2) एवं 140(3) के अंतर्गत मामला दर्ज था।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि लड़की और बिरजू सहनी के बीच पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।