अनगड़ा: रांची में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा; प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका
Angara, Ranchi | May 5, 2026 झारखंड की राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मानकीढीपा रिंग रोड के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया था. शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और प्राइवेट पार्ट काटे जाने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.