जसवंतनगर: सांसद आदित्य यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, मोहन की मढैया में पालिका अध्यक्ष की माताजी शकुंतला देवी को दी श्रद्धांजलि
बदायूं के सांसद आदित्य अंकुर यादव ने पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष की माताजी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सांसद ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का स्थान सर्वोपरि है और उनका निधन अपूरणीय क्षति है।