उचकागांव: लुहुसी गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद, यूपी का तस्कर गिरफ्तार
अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कड़े निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उचकागांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।