राजातालाब: तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के पूर्व अध्यक्ष ने पेयजल समस्या की आवाज उठाई
तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के पूर्व अध्यक्ष ने उठाई पेयजल समस्या राजातालाब। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के पूर्व अध्यक्ष छेदी यादव ने शनिवार दोपहर लगभग 12 तहसील परिसर में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि परिसर में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।