ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगोड़ी के बंदरखा में साहिल नामक युवक ने शराब पीने के बाद रंजिशन शिवनारायण तिवारी के गले में चाकू मार दिया था।ईलाज दौरान मेडिकल कॉलेज रीवा में पीड़ित ने दम तोड़ दिया था।आरोपी घटना में बाद से फरार था।जिसे पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया था।जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया हैं।