कोतवाली पुलिस ने महादेवा रोड गोलीकांड के मुख्य आरोपी को हरदोखर से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
कोतवाली थाना पुलिस महदेवा रोड गोली कांड के मुख्य आरोपी दीपू उर्मालिया को हरदोखर से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि बीते एक जुलाई कि शाम महदेवा रोड स्थित कैलाश प्यासी की दुकान में दीपू उर्मालिया और उसके अन्य साथियों ने मिलकर पयासी किराना दुकान में कट्टे से फायर किया था जिसमे दुकान में खड़े श्याम परिहार के पैर में गोली लगी थी और एक अन्य युवक भी घायल हुआ था।