टिकुरिया टोला लखन चौराहे पर दबंग ने ऑटो चालक को पीटा, पैसे छीने, कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां थाना के टिकुरिया टोला लखन चौराहे में इलाके के दबंग अरविंद सिंह ने ऑटो का रास्ता रोककर चालक भानु को उतरकर बेदम पीट दिया । इतना ही नहीं उसके जेब में रखे ₹500 भी छीन लिया । घायल ऑटो चलत भानु परिजनों के साथ कोलगवां थाने पहुंचा और दबंग अरविंद सिंह के खिलाफ रविवार की दोपहर 1 बजे रिपोर्ट दर्ज कर दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है ।