चितईपुर में तालाब में मिला युवक का हांथ-पैर बंधा शव, गले पर हैं चोट के निशान
Sadar, Varanasi | May 23, 2024 चितईपुर थाना के आदित्य नगर पोखरिया के पीछे गंदे पानी के पोखरा में 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हांथ-पैर बंधे हैं। वहीं गले पर कट के निशान हैं। लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। बुधवार की शाम कुछ लोगों ने पोखरा में शव उतराया देखा।