वाराणसी के तेजाब कारोबारी के घर लगी आग, हड़कंप: शार्ट सर्किट से उठी आग
Sadar, Varanasi | May 22, 2024 वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में बुधवार को तेजाब कारोबारी के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चिनगारी से उठी आग तेजाब की केन पर गिरी और आग विकाराल हो गई। परिजनों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने से हड़कंप मच गया, आग की विकरालता को देखते हुए आनन-फानन में सभी घर से बाहर निकल आए।