पटना ग्रामीण: बिहार में आंधी-बारिश का कहर: 24 घंटे में 17 की मौत, कई जिले जलमग्न, उड़ान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित
बिहार में बीते 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पटना एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 4 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं 18 जोड़ी उड़ानें देरी से चलीं, जिससे करीब 500 से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। ट्रेनें भी प्रभावित।