बेहट: नोशेरा रजवाहे की पुलिया से पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की बाइक और ₹20 हजार नकदी के साथ पकड़ा
शनिवार को थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोशेरा रजवाहे की पुलिया से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है l जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक व चोरी के 20 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है l पुलिस ने अभियुक्त उस्मान पुत्र यामिन निवासी रायपुर के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l