गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर में आवारा पशुओं का खतरा, प्रशासन बेखबर
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित मानेसर में आवारा पशुओं के रोड पर घूमने से हादसे और जाम की समस्या बन रही है। कई महीनों से यहां पर आवारा पशु रोड पर भटक रहे है जिसको लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।