गाज़ीपुर: होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड ने पकड़ा तूल, पिता आलोक राय ने कहा- 1 करोड़ की रंगदारी न देने पर हुई बेटे की हत्या
गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि पुलिस प्रशासन और कथित गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। मृतक के पिता आलोक राय ने खुलकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे से पिछले दो साल से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। इतना ही नहीं,उन्होंने कटरा...