कामां: कामां के चरण पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन जारी, धार्मिक आस्था और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा
भूडाका गांव स्थित चरण पहाड़ी पर्वत के निकट कटी घाटी क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वन क्षेत्र में खुलेआम हो रहे इस अवैध खनन की ओर संबंधित विभागों का ध्यान नहीं है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इस पर कार्यवाई की मांग की गई।शनिवार शाम 6 बजे एक सोशल मीडिया पर अवैध खनन का वीडियो वायरल हो रहा है।