बिलासपुर सदर: नैना देवी में Library-cum-Infotainment Hub का शुभारंभ, उपायुक्त ने किया उद्घाटन
श्री नैना देवी क्षेत्र में ज्ञान और आधुनिक सुविधा का संगम बनने जा रहा Library-cum-Infotainment Hub सोमवार को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया। उपायुक्त बिलासपुर एवं आयुक्त मंदिर न्यास श्री राहुल कुमार ने हब का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी श्री नैना देवी जी व मंदिर न्यास के अध्यक्ष श्री धर्मपाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।