चैनपुर: बिऊर गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'शिक्षित भारत, विकसित भारत' कार्यक्रम का किया गया आयोजन
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बिऊर गांव में रविवार की शाम 5:00 बजे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षित भारत विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उम्मीद ट्रस्ट के तत्वाधान में किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।