प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में निरीक्षक राम कृष्ण द्विवेदी को डीएसपी पद पर पदोन्नति, एसपी ने लगाया स्टार
प्रतापगढ़ में निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं आईजीआरएस प्रभारी राम कृष्ण द्विवेदी को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने एएसपी पश्चिमी संजय राय व एएसपी/सीओ नगर प्रशांत राज की मौजूदगी में उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।