सहारनपुर: पुल जोगियान व चौक फव्वारा से हटाया गया अतिक्रमण, अतिक्रमण के कारण उक्त स्थानों पर हमेशा लगा रहता था जाम
नगर निगम ने बुधवार शाम 4:00 बजे पुल जोगियान के निकट आधी सड़क कब्जा कर चटाई, सरकण्डे आदि बेचने वालों का अतिक्रमण जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कुछ सामान भी जब्त किया गया और आठ अतिक्रमणकारियों से साढे़ सात हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा ढमोला पुल, चौक फव्वारा तथा लिंक रोड पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।