मंझनपुर: नारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने कुत्ते से टकराई, युवक गंभीर घायल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं। चक थाम्बा गांव निवासी शारदा प्रसाद यादव पुत्र कामता प्रसाद यादव नारा गांव गए हुए थे तभी हादसा हुआ है।