रेउसा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया तथा सहारनपुर सांसद इमरान मसूद रहे।