चूरू: सरदारशहर से प्रतिनिधिमंडल ने एसपी दफ्तर पहुंचकर पुनम हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग की
Churu, Churu | Sep 29, 2025 चूरू जिले के सरदारशहर में पुनम हत्याकांड मामले में निष्पक्ष व गहन जांच की मांग को लेकर सरदारशहर कस्बे से सर्वसमाज संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को करीब 12 बजे चूरू एसपी दफ्तर पहुंचा और अपनी मांगों के समर्थन में एसपी जय यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी द्वारा पक्षपातपूर्ण ढंग से अनुसंधान किया जा रहा है।