ब्यावरा: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद मनाया गया जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर आतिशबाजी कर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों के द्वारा जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।