निवाड़ी रामलीला मैदान में प्राची देवी की संगीतमय भागवत कथा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ निवाड़ी नगर के रामलीला मैदान में चल रही प्राची देवी की संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों और मधुर संगीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।