बुढ़ार: फर्जी खाते खोलकर साइबर ठगों की करता था मदद, फरार आरोपी गिरफ्तार
Burhar, Shahdol | Jun 19, 2026 बुढार थाना पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले फर्जी बैंक खाते खोलकर ठगों को उपलब्ध कराने वाले गिरोह के फरार आरोपी वंश सिंह बघेल (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों के दस्तावेज लेकर बैंक खाते खुलवाता और एटीएम, पासबुक व मोबाइल नंबर साइबर ठगों को सौंप देता था। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जानकारी शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आई है।