विदिशा नगर: ग्राम सोराई में खेत में काम करने के दौरान किशोरी को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
सोमवार को ग्राम सोराई में खेत पर काम करने के दौरान 17 वर्षीय किशोरी शिवानी को सर्प ने डंस लिया। गांव की ही निवासी की मदद से उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने से खतरे से बाहर है। बताया गया कि शिवानी खेत पर अपने परिवार के साथ धान रोपने का काम कर रही थी।