दमोह: नोहटा में भूलन की टोरिया के पास बाइक फिसलने से चाचा-भतीजे घायल, हालत गंभीर
Damoh, Damoh | Apr 6, 2026 दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में भूलन की टोरिया के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। शाखा भजिया निवासी विकास बंसल अपने चाचा जगदेव बंसल के साथ नोहटा के पटी गांव से लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है।