आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यलय पर मनायी गयी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती,किया मिष्ठान वितरण
Agra, Agra | Jan 24, 2024 आगरा में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर खुशी जाहिर की है। जिला कार्यलय पर जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्टी का भी आयोजन किया गया। सपा नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद किया। साथ ही भारत रत्न मिलने की खुशी में लोगो मे मिस्ठान वितरण भी किया।