चंदौली: हलुआ गांव में पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के हलुआ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। हलुआ मैढ़ी निवासी कृष्णा सिंह उर्फ बंटी ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि विपक्षी पुत्र के अपहरण की धमकी दे रहे हैं। सीओ सदर ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।