बिजनौर: मंडावर के चंदक में टेंपो स्टैंड पर दवाई लेने आए एक युवक पर 5 युवकों ने किया जानलेवा हमला, भागते हुए की फायरिंग
Bijnor, Bijnor | Jul 4, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में चंदक टेंपो स्टैंड पर अपनी मां के साथ दवाई लेने आए दौलतपुर निवासी बॉबी पुत्र चंद्रपाल पर पांच युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।