बिजनौर: बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपने आवास परिसर में वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाया
Bijnor, Bijnor | Jul 4, 2024 बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपने आवास परिसर में वन महोत्सव 2024 के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाया है। एसपी ने अपनी आवास परिसर में अमरूद के पौधे को लगाया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत जिले भर में लाखों वृक्षारोपण होने हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकार महेश गौतम भी मौजूद रहे।