नोहर, सिंचाई पानी चोरी रोकने गये एक जेईएन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खुईयां पुलिस थाना में 3 नामजद व 10 अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले को लेकर अनेक गांवों के ग्रामीण जेईएन के समर्थन में आ गये। ग्रामीणों ने आरोपितों कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुईयां पुलिस थाना के आगे धरना भी लगया।