हिसुआ: रेलवे ट्रैक किनारे बुजुर्ग का शव मिला, हिसुआ के कहरिया बेलदरिया गांव के पास घटना, पहचान नहीं हो पाई
Hisua, Nawada | May 10, 2026 हिसुआ थाना के कहरिया बेलदरिया गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बुजुर्ग की मौत ट्रेन से गिरने या कटने के कारण हुई है।