मंझनपुर: गोराजु गांव में समाधान कैंप लगा, तीन भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण, गाटा संख्या 630 की पैमाइश कर हुआ चिन्हांकन
कौशाम्बी जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने बुधवार को लगभग 2 बजे ग्राम गोराजू में समाधान कैंप आयोजित किया। कैंप में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से संबंधित तीन शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।