सिकंदरा: कठरा गांव में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कठरा गांव निवासी नूर मोहम्मद की 17 वर्षीय पुत्री निशा ने गुरुवार दोपहर करीब चार बजे घर के एक कमर