मड़ियाहू: पचवल संपर्क मार्ग का निरीक्षण विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने किया, गुणवत्तापूर्ण मरम्मत के दिए निर्देश
मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे पचवल मिश्रान बस्ती संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और कार्य को शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।