माडा: माडा पुलिस ने रात में दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में माडा पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग ठिकानों से लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है रात भर चली कार्रवाई में माडा पुलिस द्वारा 6 वारंट तामील हुए हैं और एक स्थाई वारंट तमिल किया गया है व आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया