आमस: कोचिंग जाने निकलीं तीन छात्राएं, पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद किया
Amas, Gaya | May 22, 2026 शेरघाटी थाना पुलिस ने अपहृत तीन नाबालिग छात्राओं को प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। गया नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 मई 2026 को परिजनों ने शेरघाटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां कोचिंग के लिए निकली थीं,