दमोह: अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर द्वारा मानस भवन में किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 से अधिक मरीजों की मिला लाभ
Damoh, Damoh | Jun 22, 2026 दमोह मानस भवन में सोमवार को अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। एमडी मेडिसिन सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दोपहर 2 बजे तक 40 से अधिक मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य सामान्य व पुरानी बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित कर खानपान व नियमित जांच की सलाह दी।