धौलपुर: अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर राजकीय विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस भी कहा जाता है, हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है जो समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन करने के लिए बनाया गया है। नालसा समाज क