सरधना। क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो का दुरुपयोग करते हुए उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है।