भरतपुर: किला स्थित बागड़ वाले हनुमान मंदिर पर शिव कथा का हुआ शुभारंभ
भरतपुर के किला स्थित बागड़ वाले हनुमान मंदिर पर आज मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे शिव कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पहले बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सर पर कलश लेकर निकाली। इसके बाद व्यास के श्री मुख से कथा के प्रथम दिन शिव कथा का वर्णनसुनाया गया।बीच-बीच में भक्ति में भजनों की प्रस्तुति दि, जिससे भक्तगण भाव विभोर हो गए।