भोरे: भोरे थाना कि पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
थाना क्षेत्र के चकरवा खास में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास कांड के तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों अभियुक्त थाना क्षेत्र के चकरवा खास निवासी रघुनाथ कोहार ,संजय कोहार तथा जायसवाल कोहार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।