मथुरा: रहीसी का चोला ओढ़कर 11 करोड़ की ठगी करने वाले कृष्ण मुरारी अग्रवाल को किया गया गिरफ्तार
मथुरा की गोवर्धन पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसके नाम से मथुरा के कई थानों में मुकदमों की फाइलें भरी पड़ी है। खुद को समाज में रईस व्यक्ति के तौर पर पेश करने वाला कृष्ण मुरारी अग्रवाल असल में धोखाधड़ी और ठगी का मास्टरमाइंड है,जो अब सलाखों के पीछे है।