जुलाना: जुलाना के नए बस स्टैंड पर किसान छात्र एकता संगठन ने शेड्यूल पर बसें चलाने की मांग को लेकर रोकी बस
Julana, Jind | Feb 5, 2024 सोमवार को किसान छात्र एकता संगठन ने शेड्यूल पर बसें चलाने की मांग को लेकर बस को लगभग आधा घंटा तक नए बस स्टैंड पर रोका। किसान सतरिकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर ने कहा कि बस शेड्यूल पर नहीं चलने के चलते छात्रों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है ।किसान छात्र एकता संगठन की मांग है कि शेड्यूल पर बसें चलाई जाए।