तारापुर के फ़ाज़ली गंज के समीप गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार पुआल से लदा ट्रैक्टर तेज गति से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से चालक वहां पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गई. इस घटना की सूचना मिलते ही तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई.