चित्तौड़गढ़: खरडिया महादेव मंदिर परिसर में ATBF द्वारा आयोजित शिविर में 256 यूनिट रक्तदान, अब तक की गतिविधियों की लगाई प्रदर्शनी
महिला दिवस के उपलक्ष में रविवार को खरडिया महादेव मंदिर परिसर में एटीबीफ महिला शाखा द्वारा लगाए गए शिविर में 256 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ मोनोमार्क इंजीनियरिंग की डायरेक्टर मीना चोरड़िया, नरेन्द्र चोरड़िया, संगठन की जिला अध्यक्ष महिला शाखा वर्षा कृपलानी, ज्योत्स्ना वीरवाल, संस्थापक सुनील ढ़ीलीवाल ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कर किया।